हाथरस: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत मेंडू में अध्यक्ष की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्र से निकाली गई तिरंगा यात्रा
जनपद हाथरस की नगर पंचायत मेंडू के विभिन्न मोहल्लों से होकर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सचेन्द्र कुशवाहा अध्यक्ष नगर पंचायत मेंडू की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या मे स्कूली बच्चे मौजूद रहे। नगर पंचायत मेंडू क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से होकर निकाली गई तिरंगा यात्रा में अध्यक्ष व नगर पंचायतवासी मौजूद रहे।