मौदहा: इचौली स्टेशन में चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर अधिवक्ता सौरभ मिश्रा ने राज्यसभा सांसद को दिया ज्ञापन
इचौली रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से चलकर जबलपुर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस के ठहराव बनाए जाने के दृष्टिगत इचौली कस्बावासियों के प्रतिनिधि के रूप में अधिवक्ता सौरभ मिश्रा ने राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद से उनके मुख्यालय स्थित आवास में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर ठहराव बनाए जाने की मांग की है।