मौदहा: सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने की अवैध खनन की शिकायत
सिसोलर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम गढा बांदा का सीमावर्ती गांव है। इसके निकट केन नदी की जलधारा बहती है जिसमें बांदा जनपद की मोरम खदान साड़ी खादर के पट्टा संख्या 60 आवंटित है। खदान की सीमा बांदा जनपद में होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से हमीरपुर क्षेत्र में बालू का खनन कर करोड़ों रुपए के राजस्व की क्षति का आरोप लगाया गया है।