मौदहा: चकदहा गांव की सड़क की मांग को लेकर दूसरे दिन जारी रहा क्रमिक अनशन
सड़क की मांग को लेकर किये जा रहे क्रमिक अनशन के दूसरे दिन हाथ में काली पट्टी बांध अनशनकारियो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्दी सड़क बनाए जाने की मांग की है। एक तरफ जहां देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज चल रही हैं। वहीं ग्रामीण जनता भी जन समस्याओं को लेकर शासन स्तर पर सूचना दर्ज करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।