मौदहा: मौदहा क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में दो महिला सहित तीन लोग हुये घायल
मौदहा क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो महिला सहित तीन लोगों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत तबीयत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खन्ना निवासी आशारानी पत्नी सिद्ध गोपाल ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया हैं।