उनियारा: NH-116 पर 2 घंटे जाम के बाद प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीण हटे
Uniara, Tonk | Jun 4, 2026 टोंक। टोंक-सवाई माधोपुर NH-116 पर ग्रामीणों ने जाम लगाया था, जिसे उनियारा DSP आकांक्षा चौधरी के आश्वासन पर 2 घंटे बाद हटाया गया। अब सरकारी रोडवेज बस चौरू गांव के अंदर से होकर गुजरेगी, जिससे लोगों को 3 किमी दूर बाईपास जाने की परेशानी नहीं होगी। गांव के अंदर ही बस सुविधा मिलेगी।