मोहड़ा: बकरीद को लेकर धुसरी गांव में निकाला गया फ्लैग मार्च
Muhra, Gaya | May 27, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के धुसरी गांव में बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च गेहलौर थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी के नेतृत्व में किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने गांव में भ्रमण कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और पर्व को भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया गया।