छतरपुर में बड़ा हादसा,बागेश्वर धाम जा रही ओवरलोड ई-रिक्शा भेलसी के पास खाई में पलट गई जिसमे एक महिला की मौत,जबकि एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये ,घटना उस समय हुई ,जब ईसानगर रेलवे स्टेशन से श्रद्धालु ई-रिक्शा टैक्सी में बैठकर बागेश्वर धाम जा रहे थे। तभी भेलसी के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा खाई में गिर गई। डायल 112 और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ,बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहले टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर ओवरलोडिंग पर रोक की अपील की थी। फिर भी व्यवस्था नहीं सुधरी। पुलिस जांच में जुटी है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर