Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

छतरपुर दबंगो ने युवक से की मारपीट वीडियो वायरल पुलिस जांच में जुटी हिमांशु अग्रवाल Times now नवभारत छतरपुर

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 23, 2026

MORE NEWS

पत्नी को भगा ले जाने का आरोप, पीडि़त पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, अवैध संबंध बनाने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीडि़त पति ने इस संबंध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा और आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर भगाने का आरोप
एसपी को सौंपे गए आवेदन में ग्राम खेरे की देवी मंदिर के पास, छतरपुर निवासी पीडि़त बबलू कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी किरन कुशवाहा का पिछले करीब 6 महीने से फरीद खान नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरीद खान अक्सर उसके घर आता-जाता था। करीब 3 महीने पहले भी उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई थी, जिसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई थी और वह दो दिन बाद वापस आ गई थी।
पीडि़त पति का आरोप है कि गत गुरुवार, दिनांक 18 जून 2026 को उसकी पत्नी दोबारा बिना बताए घर से लापता हो गई है. छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी फरीद खान उसे अपने साथ भगा ले गया है और उसे अपने पास रखे हुए है। पीडि़त बबलू कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी फरीद खान के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत थाना सिटी कोतवाली छतरपुर को एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए जाएं, ताकि उसकी पत्नी को वापस लाया जा सके और आरोपी को सजा मिल सके।

पत्नी को भगा ले जाने का आरोप, पीडि़त पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, अवैध संबंध बनाने और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीडि़त पति ने इस संबंध में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा और आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर भगाने का आरोप एसपी को सौंपे गए आवेदन में ग्राम खेरे की देवी मंदिर के पास, छतरपुर निवासी पीडि़त बबलू कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी किरन कुशवाहा का पिछले करीब 6 महीने से फरीद खान नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरीद खान अक्सर उसके घर आता-जाता था। करीब 3 महीने पहले भी उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई थी, जिसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई थी और वह दो दिन बाद वापस आ गई थी। पीडि़त पति का आरोप है कि गत गुरुवार, दिनांक 18 जून 2026 को उसकी पत्नी दोबारा बिना बताए घर से लापता हो गई है. छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी फरीद खान उसे अपने साथ भगा ले गया है और उसे अपने पास रखे हुए है। पीडि़त बबलू कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी फरीद खान के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत थाना सिटी कोतवाली छतरपुर को एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए जाएं, ताकि उसकी पत्नी को वापस लाया जा सके और आरोपी को सजा मिल सके।

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 23, 2026

कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी जोड़े को मिल रही जान से मारने की धमकी सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस

छतरपुर। जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक नवदंपत्ति को लड़की के परिवार वालों द्वारा लगातार प्रताडि़त करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित प्रेमी जोड़ा मंगलवार को छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी जान-माल की रक्षा के लिए आवेदन सौंपकर बयान दर्ज कराए।अपनी मर्जी से जिला न्यायालय में की थी शादी प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजावर के मैदनीपुरा निवासी ब्रजेन्द्र अहिरवार पिता बनुवां अहिरवार और बक्सी का पुरवा अनगौर की रहने वाली सपना अहिरवार पिता रमेश अहिरवार एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने अपनी मर्जी से गत 14 फरवरी 2026 को जिला न्यायालय छतरपुर जाकर कानूनी रूप से विवाह कर लिया था। दोनों इस शादी से बेहद खुश हैं और साथ में जीवन बिताना चाहते हैं। एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में ब्रजेन्द्र और सपना ने बताया कि उनकी शादी से लड़की के घर वाले बेहद नाराज हैं। वे दोनों को साथ रहने नहीं देना चाहते। नवदंपत्ति का आरोप है कि लड़की के परिजन उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त जोड़े ने आशंका जताई है कि यदि भविष्य में उन पर कोई परेशानी या जानलेवा हमला होता है, तो इसके जिम्मेदार लड़की के घर वाले ही होंगे। पीडि़त ब्रजेन्द्र ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शुरुआती रिपोर्ट और आवेदन 14 मार्च 2026 को भी एसपी ऑफिस में जमा कराया था। हाल ही में पुलिस विभाग द्वारा लड़की के बयान दर्ज करने हेतु उन्हें एसपी ऑफिस बुलाया गया था, जिसके बाद दोनों मंगलवार को पुन: कार्यालय पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लड़की के परिजनों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए।

कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी जोड़े को मिल रही जान से मारने की धमकी सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस छतरपुर। जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक नवदंपत्ति को लड़की के परिवार वालों द्वारा लगातार प्रताडि़त करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित प्रेमी जोड़ा मंगलवार को छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी जान-माल की रक्षा के लिए आवेदन सौंपकर बयान दर्ज कराए।अपनी मर्जी से जिला न्यायालय में की थी शादी प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजावर के मैदनीपुरा निवासी ब्रजेन्द्र अहिरवार पिता बनुवां अहिरवार और बक्सी का पुरवा अनगौर की रहने वाली सपना अहिरवार पिता रमेश अहिरवार एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों ने अपनी मर्जी से गत 14 फरवरी 2026 को जिला न्यायालय छतरपुर जाकर कानूनी रूप से विवाह कर लिया था। दोनों इस शादी से बेहद खुश हैं और साथ में जीवन बिताना चाहते हैं। एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में ब्रजेन्द्र और सपना ने बताया कि उनकी शादी से लड़की के घर वाले बेहद नाराज हैं। वे दोनों को साथ रहने नहीं देना चाहते। नवदंपत्ति का आरोप है कि लड़की के परिजन उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त जोड़े ने आशंका जताई है कि यदि भविष्य में उन पर कोई परेशानी या जानलेवा हमला होता है, तो इसके जिम्मेदार लड़की के घर वाले ही होंगे। पीडि़त ब्रजेन्द्र ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शुरुआती रिपोर्ट और आवेदन 14 मार्च 2026 को भी एसपी ऑफिस में जमा कराया था। हाल ही में पुलिस विभाग द्वारा लड़की के बयान दर्ज करने हेतु उन्हें एसपी ऑफिस बुलाया गया था, जिसके बाद दोनों मंगलवार को पुन: कार्यालय पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लड़की के परिजनों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 23, 2026

बड़ी खबर/छतरपुर
इनामी आरोपी नवल साहू सहित तीन गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट,चंदा बसूली,मारपीट के मामले में भेजा जेल व नवल साहू पर शासकीय2 कार्य में बाधा,दंगा व बलवा जैसे कई गम्भीर अपराध थानों में दर्ज है--

छतरपुर। अजाक थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, अवैध चंदा वसूली एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे दो हजार रुपये के इनामी आरोपी राघवेन्द्र उर्फ नवल साहू पर व अन्य नरेश जोशी और फल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार जनकपुर निवासी शंकर अहिरवार ने 17 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि राघवेन्द्र उर्फ नवल साहू, नरेश जोशी, फल्लू राजपूत, सलीम खान एवं दीपक राजपूत ने उससे दारू और मुर्गा पार्टी के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट,चंदा बसूली,मारपीट सहित विभिन्न गम्भीर धाराओं 191(2),191(3),190,296(b)115(2),119(1),351(c),BNS3(1)(द),3(1)(घ),3(2)(VA) SC/ST act में प्रकरण दर्ज किया था।
घटना के बाद से नवल साहू फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
बताया गया है कि फरारी के दौरान 5 जून को नवल साहू ने देवपुर स्थित लहर गुटखा फैक्ट्री में सैंपल लेने पहुंचे खाद्य निरीक्षक पर हमला कर दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में ओरछा रोड थाना पुलिस ने नवल साहू, उमेश श्रीवास, अभिषेक यादव एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और बलवा की धाराओं 191(2),132,296(b),115(2),351(2) में मामला दर्ज किया था।
लगातार फरार चल रहे आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अजाक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवल साहू, नरेश जोशी और फल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।वही अन्य आरोपी फरार है।

बड़ी खबर/छतरपुर इनामी आरोपी नवल साहू सहित तीन गिरफ्तार, एससी-एसटी एक्ट,चंदा बसूली,मारपीट के मामले में भेजा जेल व नवल साहू पर शासकीय2 कार्य में बाधा,दंगा व बलवा जैसे कई गम्भीर अपराध थानों में दर्ज है-- छतरपुर। अजाक थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, अवैध चंदा वसूली एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे दो हजार रुपये के इनामी आरोपी राघवेन्द्र उर्फ नवल साहू पर व अन्य नरेश जोशी और फल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जनकपुर निवासी शंकर अहिरवार ने 17 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि राघवेन्द्र उर्फ नवल साहू, नरेश जोशी, फल्लू राजपूत, सलीम खान एवं दीपक राजपूत ने उससे दारू और मुर्गा पार्टी के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट,चंदा बसूली,मारपीट सहित विभिन्न गम्भीर धाराओं 191(2),191(3),190,296(b)115(2),119(1),351(c),BNS3(1)(द),3(1)(घ),3(2)(VA) SC/ST act में प्रकरण दर्ज किया था। घटना के बाद से नवल साहू फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। बताया गया है कि फरारी के दौरान 5 जून को नवल साहू ने देवपुर स्थित लहर गुटखा फैक्ट्री में सैंपल लेने पहुंचे खाद्य निरीक्षक पर हमला कर दिया था। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में ओरछा रोड थाना पुलिस ने नवल साहू, उमेश श्रीवास, अभिषेक यादव एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और बलवा की धाराओं 191(2),132,296(b),115(2),351(2) में मामला दर्ज किया था। लगातार फरार चल रहे आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अजाक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवल साहू, नरेश जोशी और फल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।वही अन्य आरोपी फरार है।

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 23, 2026

छतरपुर में बड़ा हादसा,बागेश्वर धाम जा रही ओवरलोड ई-रिक्शा भेलसी के पास खाई में पलट गई जिसमे  एक महिला की मौत,जबकि  एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये ,घटना उस समय हुई ,जब ईसानगर रेलवे स्टेशन से श्रद्धालु ई-रिक्शा टैक्सी में बैठकर बागेश्वर धाम जा रहे थे। तभी भेलसी के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा खाई में गिर गई। डायल 112 और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत कुछ  घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ,बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहले टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर ओवरलोडिंग पर रोक की अपील की थी। फिर भी व्यवस्था नहीं सुधरी। पुलिस जांच में जुटी है। 

हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर

छतरपुर में बड़ा हादसा,बागेश्वर धाम जा रही ओवरलोड ई-रिक्शा भेलसी के पास खाई में पलट गई जिसमे एक महिला की मौत,जबकि एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये ,घटना उस समय हुई ,जब ईसानगर रेलवे स्टेशन से श्रद्धालु ई-रिक्शा टैक्सी में बैठकर बागेश्वर धाम जा रहे थे। तभी भेलसी के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा खाई में गिर गई। डायल 112 और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ,बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहले टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर ओवरलोडिंग पर रोक की अपील की थी। फिर भी व्यवस्था नहीं सुधरी। पुलिस जांच में जुटी है। हिमांशु अग्रवाल छतरपुर

Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 23, 2026

छतरपुर दबंगो ने युवक से की मारपीट वीडियो वायरल पुलिस जांच में जुटी हिमांशु अग्रवाल Times now नवभारत छतरपुर - Chhatarpur News