पुलिस अधीक्षक कोडरमा ने बारिश में ड्यूटी आसान करने को पुलिसकर्मियों को दी बरसाती
लगातार हो रही बारिश और मानसून को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना, पैंथर, यातायात, क्यूआरटी, पीसीआर एवं तिलैया डैम ओपी के पुलिसकर्मियों के बीच बरसाती का शनिवार को 2 बजे वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर मौसम में आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरसाती उपलब्ध कराने से वे बारिश के दौरान भी बिना असुविधा अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।
Koderma, Kodarma | Jul 4, 2026