जगदलपुर: जिला कार्यालय में जिला पंचायत CEO प्रकाश सर्वे ने की महतारी वंदन योजना की समीक्षा
आज जिला कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे ने महतारी वंदन योजना की ऑनलाइन एंट्री की प्रगति सत्यापन स्थिति की समीक्षा की और कहा कि आवेदन भरने की अंतिम तिथि के आधार पर अधिक से अधिक हितग्राहियों से आवेदन भरवाया जाए। साथ ही पात्र-अपात्र की सूची पंचायतों में चस्पा भी करवाया जाना है।