जगदलपुर: आज अंतिम दिन अधिक संख्या में महिला हितग्राहियों ने सरयूपारीण भवन में महतारी वंदन योजना का फार्म भरा।
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को मार्च से मिलने लगेगा। फिलहाल, योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फार्म भरवाए जा रहे हैं। पांच फरवरी से शुरू आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित है।