जगदलपुर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया आयकर भवन के सामने धरना प्रदर्शन
बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर कॉंग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जगदलपुर आयकर दफ्तर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया ।