जगदलपुर: सकल जैन दिंगबर समाज ने संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर के देवलोक गमन पर महावीर भवन में किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर का देवलोक गमन होने पर संपूर्ण जैन समाज शोक में डूब गया।आज जैन समाज ने अपने संस्थानों को बंद रखकर श्रद्धांजलि दी। आज महावीर भवन में सकल जैन दिंगबर समाज के द्वारा विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जहां जैन समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोगों ने भी महा प्रयाण कर चुके आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।