जांजगीर: साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की मांगे और समस्याएं सुनीं
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। आज जनदर्शन में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में तहसील चांपा के ग्राम कोसमंदा निवासी शांति कर्ष ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, अर्चना बरेठ