ग्यारसपुर: ग्यारसपुर ब्लॉक में 70% मतदान हुआ संपन्न
ग्यारसपुर में लोकसभा चुनाव का मतदान किया गया जिसमें ग्यारसपुर ब्लॉक में लगभग शाम के 6:00 बजे तक 70% मतदान किया गया । ग्यारसपुर में प्रातः 6:30 बजे से मतदाता काफी संख्या में मतदान करने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे । जैसे-जैसे धूप चढ़ती गई वैसे-वैसे मतदाता कम संख्या में दोपहर में पहुंचे मतदान करने शाम को 4:00 बजे के बाद अधिक संख्या में मतदान करने के लिए पहुंचे |