नावकोठी: गौरीपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
गौरीपुर में मंगलवार को अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिसमें छोटन चौधरी का मुसहरी जान में बना फूस टीन चादर सेड का एक घर जलकर राख हो गया. अग्निशमन विभाग के कर्मी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस अगलगी में लगभग एक लाख रूपये मूल्य का समान जल गए हैं.