नावकोठी: नावकोठी के वार्ड नंबर 1 के अग्नि पीड़ित परिवारों ने बीडीओ से समस्या समाधान की याचना की, त्वरित कार्रवाई की गई
नावकोठी के वार्ड नंबर 1 के अग्निपीड़ित परिवारों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर बीडीओ से याचना की। बीडीओ चिरंजीव पांडे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएचईडी विभाग से खराब चापाकल को ठीक करवाया तथा सभी घरों में नल जल योजना से जल की आपूर्ति शुरू कराई। तथा आधा दर्जन से अधिक लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया।