नावकोठी: नावकोठी वार्ड 1 में अग्नि पीड़ित परिवारों के लिए पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, एक दर्जन घायल बकरियों का किया गया इलाज
नावकोठी के वार्ड नंबर 1 में पशु चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा घायल बकरियों के इलाज हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन घायल बकरियों की स्वास्थ्य की परीक्षण कर आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विष्णु प्रभाकर ने बताया कि शनिवार की देर रात वार्ड नंबर 1 में भीषण अग्निकांड में 32 घर जलकर राख हो गए थे।