घोसी: अवैध शराब पर जहानाबाद पुलिस का कड़ा प्रहार
जहानाबाद पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार रात्रि करीब 10 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02.02.26 को ओकरी थाना एवं ALTF की संयुक्त टीम ने ओकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सादीपुर व जयकिशुन बीघा में छापेमारी की।