घोसी: घोसी के देहुनी में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
घोसी नगर पंचायत स्थित देहुनी गांव में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। श्रद्धालु फल्गु नदी से जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचे जहां पुरोहित अजय पांडे ने यज्ञ का कार्य प्रारंभ किया, साथ ही रजनीश महाराज जी के द्वारा सोमवार रात्रि करीब 9 बजे तक भी दिए गए प्रवचन से श्रोता मंत्रमुग्ध दिखे, आयोजन शांति और समृद्धि हेतु किया गया।