झांसी: नवाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 12, 2025 झाँसी के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड पर दो युवकों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रविवार दोपर 12:00 बजे सामने आए वीडियो में दोनों युवक सरेराह एक-दूसरे को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है, आस-पास खड़े लोग झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते दिखे।