झांसी: झांसी में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला, कहा- अखिलेश ट्विटर पुत्र
Jhansi, Jhansi | Oct 11, 2025 शनिवार को झांसी पहुँचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश के फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने पर मचे बवाल पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जी धरतीपुत्र कहे जाते थे, उनके बेटे ट्विटर पुत्र हैं, जो मौके पर जाकर काम नहीं करते।