झांसी: झांसी से हज-उमरा यात्रियों को शहरवासियों ने दी विदाई, स्टेशन पर AIMIM के बुंदेलखंड अध्यक्ष ने माला पहनाकर किया सम्मान
Jhansi, Jhansi | Oct 11, 2025 झांसी शहर के कुरैश नगर में हज और उमरा की यात्रा पर जाने वाले सैकड़ों लोगों के लिए भव्य इस्तकबालिया कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बुंदेलखंड अध्यक्ष सैयद सादिक अली ने रेलवे स्टेशन पर फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती अमान सिद्दीकी मंजरी ने हाजियों को हज व उमरा की फजीलत और अहमियत बताई।