झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट मामले में नवाबाद पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Oct 11, 2025 झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में नवाबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित यादव, धीरज यादव, त्रिवेंद्र यादव, ऋषभ यादव, अनस खान, बॉबी यादव और पुष्पेंद्र यादव के रूप में हुई है।