झांसी: रक्सा ग्राम पंचायत में 12 अक्टूबर को होगा नि:शुल्क कंसलटिंग प्रोग्राम, डॉ. साक्षी श्रीवास्तव संभालेंगी कमान
Jhansi, Jhansi | Oct 11, 2025 झांसी के रक्सा ग्राम पंचायत में स्त्री रोग की जानकारी, बीमारी और उपाय को लेकर अब तक का सबसे बड़ा कंसलटिंग प्रोग्राम किया जा रहा है। यह प्रोग्राम 12 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से 4:30 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 10 एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम के द्वारा महिलाओं को लेकर परीक्षण परामर्श सहित शुगर, सीबीसी, कोलेस्ट्रॉल की नि:शुल्क सुविधा रहेगी।