भभुआ: भभुआ एकता चौक पर सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात विभाग ने चलाया रोको टोको अभियान
Bhabua, Kaimur | Jan 24, 2026 आज शनिवार को सुबह 12:30 बजे भभुआ एकता चौक पर सड़क सुरक्षा माह में यातायात विभाग ने रोको टोको अभियान चलाया। इस कार्यक्रम के दौरान यातायात डीएसपी विजय प्रसाद गुप्ता परशुराम फाउंडेशन के मैनेजर प्रतिक शर्मा एवं सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जीवन अनमोल है और हर थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए हेलमेट पहनना चालक को अति आवश्यक है।