सागर नगर: शाहगढ़ थाना पुलिस पर लगे मारपीट करने के गंभीर आरोप, SP ऑफिस पहुंचकर एक परिवार ने दर्ज कराई शिकायत
प्रेमचंद अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया 18 मार्च को मेरे पिता नारायण अहिरवार और मेरे चाचा शंकर अहिरवार के बीच हिस्सा बंटवारे को लेकर विवाद हो गया जिसमें हम दोनों पक्षों की ओर से शाहगढ़ थाने में शिकायत की गई। प्रेमचंद ने आरोप लगाएं है कि मामले में मेरे चाचा द्वारा पुलिस से साठगाठ कर पैसा देकर मेरी शिकायत नहीं सुनी।पुलिसकर्मी द्वारा मेरे साथ मारपीट की।