सागर नगर: राधा रमण संस्थान पर हुई कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, फ़ीस वापसी की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
फर्जी तरीके से संचालित राधा रमण इंस्टिट्यूट पर पिछले दिनों प्रशासन ने कार्रवाई की थी और संचालक पर गोपालगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। वही अब इस संस्थान में पढ़ने वाले आधा दर्जन से अधिक स्टूडेंट अपने अभिभावकों के साथ मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर, इंस्टीट्यूट द्वारा उनसे ली गई फीस वापस दिलाने की मांग की है।