सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में गालियां देने से मना करने पर बहन-भाई ने की मारपीट, मामला दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले काकागंज में गालियां देने से मना करने पर आरोपी ने बहन भाई के साथ मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट फरियादी भाई ने थाना में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि काकागंज वार्ड निवासी फरियादी अनिल पिता अनंदी अहिरवार ने थाना में आकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई।