सागर नगर: ग्राम बीला में अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ जल समस्या का समाधान, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन
शाहगढ़ तहसील के ग्राम बीला में इन दिनों जल संकट की स्थिति बनी हुई है जिसको लेकर 8 अप्रैल को ग्राम वासियों ने चक्का जाम किया था। जिसके बात प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे 15 दिन में समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया था जिसमें 8 दिन गुजर जाने के बावजूद जल संकट निराकरण को लेकर कोई धरातल पर कार्य नहीं किया गया। आज सभी ग्रामवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।