सागर नगर: डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती पर सागर में निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत
भीमराव अंबेडकर जयंती पर शहर में चल समारोह निकाला गया।चल समारोह में डॉ भीमराव अंबेडकर की 6 फीट ऊंची मिट्टी की प्रतिमा फूल व गुब्बारे से सजे रथ में विराजमान की गई,साथ ही अन्य झांकियां भी शामिल रही।बैंड पार्टी और डीजे आगे आगे चल रहे थे वही समाज के लोग नीली पगड़ी और गमछे में नजर आए। चल समारोह शांति बौद्ध विहार गुरु गोविंद सिंह वार्ड से प्रारंभ हुआ।