केशकाल: लो वोल्टेज से बेहाल खेत-खलिहान, कलेक्टर ने जामगांव में 132 KV सब स्टेशन का निरीक्षण किया, अधिकारियों को लगाई फटकार
केशकाल के जामगांव में बन रहा 132 केवी सब स्टेशन अब राहत से ज्यादा लोगों के गुस्से की वजह बनता जा रहा है।केशकाल विधानसभा क्षेत्र इन दिनों लगातार लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है,कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना खुद गुरूवार को केशकाल पहुंचीं और निर्माणाधीन सब स्टेशन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।