भिवानी: सेक्टर की मांगों को लेकर पार्षदों ने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा
सेक्टर की समस्याओं को लेकर नगरपरिषद पार्षद संदीप यादव व पार्षद सुभाष तंवर एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र कुमार को मांग पत्र सौंपा। पार्षदों ने बताया कि शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल सेक्टर 13 में पीने के पानी का भयंकर संकट बना है। इस दौरान पार्षदों ने एक अतिरिक्त वाटर टैंक बनवाए जाने की मांग की।