मुरैना नगर: अम्बाह बायपास मारपीट कांड में FIR दर्ज,गाली-गलौज कर पीटा और दी जान से मारने की धमकी,दो आरोपियों पर केस।
मुरैना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अम्बाह बायपास पर शुक्रवार देर शाम हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दिनेश जोशी ने शिकायत में आरोप लगाया कि संजय और अरविंद शर्मा ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बीती रात केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।