बदनावर: ग्राम मनसा में महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी ने महिला और उसके पति पर भी हमला किया, कानवन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
Badnawar, Dhar | Dec 29, 2024 कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम मनासा में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। साथ ही आरोपी ने महिला व उसके पति से मारपीट भी की। मामले में कानवन थाना पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।