बदनावर: बदनावर थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते पिकअप वाहन पकड़ा, 59 पेटी शराब ज़ब्त, चालक फरार
Badnawar, Dhar | Dec 27, 2024 बदनावर थाना पुलिस टीम ने अवैध परिवहन करते हुए पिकअप वाहन को पकड़ा है। मौके से आरोपी वाहन चालक भाग निकला जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। पुलिस ने कुल 59 पेटी अवैध शराब कीमत करीब 4 लाख 81,440 रुपये की पीकअप वाहन क्रमांक MP.11.G.2246 किमती 6,00,000 रुपये को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।