बदनावर: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा में ग्राम बखतगढ़ के अक्षत ओरा ने ऑल इंडिया में पांचवीं रैंक हासिल की
Badnawar, Dhar | Dec 27, 2024 इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) नवंबर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में बदनावर के समीपी गांव बखतगढ़ के रहने वाले अक्षत ओरा ने ऑल इंडिया में पांचवी रैंक हासिल की है। उन्होंने 600 में से 484 अंक हासिल किए हैं।