बदनावर: बदनावर में अस्तित्व खो रही बलवंती नदी का होगा पुनर्जीवन, जीर्णोद्धार कार्य जल्द शुरू होगा
Badnawar, Dhar | Dec 29, 2024 बदनावर में नाले में तब्दील हो चुकी बलवंती नदी को एक बार फिर नदी का स्वरूप मिलेगा। इसको पुनर्जीवित करने के लिए करीब 20 वर्ष से प्रयास किए जा रहे थे। नागेश्वर धाम के पास स्थित नवनिर्मित उद्यान से इसके पहले चरण की शुरुआत है। अब दूसरे चरण में इसका पुनर्जीवित करने की योजना है।