बदनावर: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम कानवन में तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचल दिया, मौत
Badnawar, Dhar | Dec 28, 2024 बदनावर तहसील अंतर्गत लेबड़ नयागांव फोरलेन पर ग्राम कानवन में चौपाटी के पास सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का नाम रेखाबाई पति बबलू राठौड़ निवासी कानवन बताया गया है। वह रोजाना की तरह चौपाटी के पास थाना परिसर में स्थित भोलेनाथ के मंदिर में दर्शन करने गई थी।