रफीगंज: सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह और लोजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज सिंह
रफीगंज शहर के आरबीआर उच्च विद्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में मृत हुए भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख शाखा के गार्ड उमेश यादव के परिजनों से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह एवं लोजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज सिंह ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। गुरुवार रात्रि 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार 10 जून 2026 को सड़क दुर्घटना में उमेश यादव की मौत हो गई थी।