चरपोखरी: चरपोखरी में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उबाल पड़ा गुस्सा, भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन
मॉब लिंचिंग, फर्जी मुठभेड़, बुलडोजर राज, दमन और लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ भाकपा माले ने 4 जुलाई को राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान चरपोखरी बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सड़कों पर दिखा।