कोटकासिम: कोटकासिम में बिजली ट्रांसफार्मर से तेल और कोयल चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोटकासिम पुलिस ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया की जयपुर डिस्कॉम बूढ़ी बावल के कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता अजीत सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 31 मार्च की रात को ग्राम कतोपुर में लगे निगम के दो ट्रांसफार्मर से कोईल और तेल चोरी कर लिया गया। कतोपुर निवासी रामफल और भगवानी के खेत में लगे ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।