कुटुंबा: अंबा में जनता कॉलेज के गेट के समीप एनएच-139 पर दो बाइकों की टक्कर, चार युवक गंभीर घायल, भेजा गया सदर अस्पताल
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर जनता कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप गुरुवार की दोपहर दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों की मदद में लग गए।