भिंड नगर: कटरा मोहल्ला उमरी में मामूली बात पर युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भिंड के उमरी थाना इलाके के कटरा मोहल्ला में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज मंगलवार के रोज दोपहर 12:00 बजे उमरी थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है