बीदासर: बीदासर के सांडवा में जमीन विवाद, पुलिस मौके पर पहुंची
Bidasar, Churu | May 21, 2026 बीदासर। क्षेत्र के गांव सांडवा में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सांडवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों से समझाइश की जा रही है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।