झांसी: जिम ट्रेनर द्वारा फीस मांगने पर आधा दर्जन लोगों ने किया प्राणघातक हमला, भट्टागांव के पीड़ित ने थाने में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2025 झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टा गांव मे एक जिम के ट्रेनर इशरत को जिम मे आने वाले एक युवक से फीस के रूपये मांगना भारी पड़ गया। फीस माँगने से नाराज युवक अपने परिजनों के साथ जिम में बेस बॉल के डंडे लेकर पहुंचा, इससे पहले जिम ट्रेनर कुछ समझ पाता उस के सिर पर बेस बॉल के डंडो से प्राण घातक हमला कर दिया, ट्रेनर का साथी सलमान भी हमले में गंभीर घायल है।