झांसी: DRM कार्यालय में नए भवन का मंडल रेल प्रबंधक ने किया भूमिपूजन, नए भवन में प्रोजेक्ट यूनिट का होगा विस्तार
Jhansi, Jhansi | Feb 27, 2025 मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रोजेक्ट यूनिट के विस्तार कार्यालय के लिए निर्मित होने जा रहे भवन का मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा भूमि पूजन किया गया। उक्त भवन में कर्मचारियों के लिए कवच प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक का स्वागत डिप्टी सीएसटीई अमित गोयल द्वारा किया गया।