झांसी: हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास बैंककर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, 8 टुकड़ों में मिली लाश
Jhansi, Jhansi | Feb 27, 2025 झांसी में गुरुवार को ICICI बैंक के ऑफिसर (RE) ने सुसाइड कर लिया। वह सुबह घर से रिजाइन देने के लिए निकला। रास्ते में ट्रेन के आगे कूद गया। टक्कर के बाद शव के चीथड़े उड़ गए। हाथ पैर सब अलग-अलग पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 50 मीटर एरिया से शव के 7-8 टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।