झांसी: झांसी न्यायालय ने 14 साल पहले वकील की मां की हत्या और लूटपाट के मामले में 4 हत्यारों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jhansi, Jhansi | Feb 27, 2025 झांसी में वकील की मां की हत्या कर लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चारों पर 55-55 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नहीं देने पर 6-6 माह की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला गुरुवार को डकैती कोर्ट के विशेष न्यायालय पवन कुमार शर्मा ने सुनाया है।